मुंडावर: ग्राम पंचायत गादुवास में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर-2026 में प्रशासन द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। शिविर में उपखंड अधिकारी सृष्टि जैन एवं तहसीलदार विवेक कटारिया की मौजूदगी में विभिन्न विभागों से संबंधित कार्यों का त्वरित निस्तारण किया गया। शिविर की प्रगति रिपोर्ट के अनुसार 20 नामांतरण, 25 खाता दुरुस्ती, 1 खाता विभाजन, 20 फार्मर रजिस्ट्री, 2 सीमा ज्ञान, 77 मंगला पशु बीमा वितरण, 15 एनएफएसए (खाद्य) आवेदन निस्तारण, 1 आवासीय पट्टा वितरण, 2 बिजली मीटर सुधार तथा 2 आयुष्मान कार्ड से संबंधित कार्यों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और प्रशासन की त्वरित कार्यशैली की सराहना की। अधिकारियों ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है।
ग्रामीण सेवा शिविर-2026: मौके पर ही हुआ विभिन्न समस्याओं का निस्तारण
By -
July 02, 2026
0
Tags: