जले सिंह मीणा बने अलवर उत्तर भाजपा एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष*

AYUSH ANTIMA
By -
0


नारायणपुर (प्रदीप जांगिड़): भारतीय जनता पार्टी में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के संकल्प के तहत प्रदेश नेतृत्व ने अनुसूचित जनजाति मोर्चा में बड़े बदलाव किए हैं। इसी कड़ी में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार एवं एसटी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष गोपीचंद मीणा द्वारा मंगलवार 7 जुलाई को प्रदेश के 7 जिलों के जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई। इस सूची में अलवर उत्तर जिले का महत्वपूर्ण दायित्व बानसूर विधानसभा क्षेत्र के नारायणपुर निवासी जलेसिंह मीणा को सौंपा गया है। जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार जले सिंह मीणा को अलवर उत्तर एसटी मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जले सिंह मीणा लंबे समय से भाजपा और एसटी मोर्चा के विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और एसटी समाज के उत्थान के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों को देखते हुए प्रदेश नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है। पार्टी ने उनसे संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने और बूथ-बूथ तक पार्टी की पहुंच बढ़ाने की अपेक्षा की है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!