बाबा संत शिरोमणि शिवस्वरूप महाराज की 48वीं (वर्षोदी) पर धूमधाम से भरा लक्खी मेला, भक्तों ने पंगत में पाई प्रसादी

AYUSH ANTIMA
By -
0



नीमराना: कस्बे के प्राचीन तालाब पर स्थित काली कमली अखाड़ा के बाबा संत शिरोमणि शिवस्वरूप महाराज की 48वी पुण्यतिथि (वर्षोदी) पर लक्खी मेला मंगलवार को आयोजन हुआ। बाबा शिव स्वरूप आश्रम के महंत आकाश गिरी महाराज के सानिध्य में कार्यक्रम हुआ। आयोजक समिति के सदस्यों ने बताया कि तीन दिवसीय मेले में सुबह अखंड रामायण पाठ का समापन हुआ, दिन व रात्रि में स्थानीय कलाकारों की तरफ से भजन सत्संग किया गया। दूरदराज से आए हुए कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुति देकर समां बांध दिया गया। मंगलवार सुबह ध्वजारोहण, हवन यज्ञ पंडित अमित भारद्वाज शर्मा व ओम प्रकाश के द्वारा विधि विधान से मंत्र उच्चारण के साथ संपन्न कराया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!