करियर नियोजन, आत्मविश्वास एवं कौशल विकास पर विद्यार्थियों के लिए प्रेरक कार्यशाला आयोजित

AYUSH ANTIMA
By -
0


नीमराना: राव सोहन लाल पीजी कॉलेज, नीमराना में बी.ए. प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए "करियर प्लानिंग, आत्मविश्वास एवं उभरती प्रौद्योगिकियों" विषय पर एक प्रेरक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपने करियर का सही चयन करने, व्यक्तित्व विकास, कौशल उन्नयन तथा स्वरोजगार के अवसरों के प्रति जागरूक करना था। कार्यशाला की मुख्य वक्ता डॉ.चंदन मेडतवाल ने विद्यार्थियों को करियर चयन के विभिन्न आयामों से परिचित कराया। उन्होंने आत्मविश्वास बढ़ाने के प्रभावी उपायों पर चर्चा करते हुए बताया कि व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक विकास अनेक कारकों पर निर्भर करता है, जिनमें सकारात्मक सोच, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति, समय प्रबंधन, नेतृत्व क्षमता तथा प्रभावी संवाद कौशल प्रमुख हैं। उन्होंने टीमवर्क के महत्व पर विशेष बल देते हुए बताया कि स्वयं सहायता समूह के माध्यम से सामूहिक प्रयास, नेतृत्व विकास तथा आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की जा सकती है। विशिष्ट वक्ता प्रो (डॉ.) गुरेंद्र नाथ भारद्वाज, प्रोफेसर, अर्थशास्त्र एवं फैकल्टी कोऑर्डिनेटर, उन्नत भारत अभियान, एनआईआईटी यूनिवर्सिटी, नीमराना ने विद्यार्थियों को आत्मविकास, नवाचार तथा उद्यमिता के महत्व पर प्रेरक व्याख्यान दिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!