ट्रांसफ़ॉर्मेटिव ट्यूजडे”- लीगल लिटरेसी एंड सेंसिटाइजेशन प्रोग्राम का आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0


बहरोड़/नीमराना (संदीप भारद्वाज): राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर द्वारा जारी दिशा निर्देशों की अनुपालना में “ट्रांसफ़ॉर्मेटिव ट्यूजडे”- लीगल लिटरेसी एंड सेंसिटाइजेशन प्रोग्राम का आयोजन बहरोड़ एवं नीमराना के न्यायिक अधिकारीगणों द्वारा शहीद हरिराम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कांकर दोपा, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय हमिंदपुर, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय जैनपुरवास, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गादौज, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय महाराजा वास, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ढूंढाड़िया तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिचपुरी के विद्यालयों में किया गया। इस दौरान बच्चो को नशीले पदार्थ क्या है, लोग इसके जाल में क्यो और कैसे फँस जाते हैं, नशीले पदार्थ और नशा दिमाग और शरीर को कैसे नुक़सान पहुँचाता हैं, परिवार और समाज पर इसका क्या प्रभाव पड़ता है, नशे की समस्या को समय रहते कैसे पहचाने तथा कानूनी सुरक्षा एनडीपीएस अधिनियम 1985 के बारे में जानकारी प्रदान की गई। बहरोड़ एवं नीमराना मुख्यालय के निम्न अधिकारियों द्वारा अलग अलग जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। डिम्पल जंडेल (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संख्या 01 बहरोड़), नकुल अग्रवाल (अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बहरोड़), पूर्णिमा यादव (अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या 01 बहरोड़), गरिमा बंसल (अतिरिक्त मुख्य न्यायिक संख्या 02 बहरोड़), सुनील कुमार मीणा (अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या 3 बहरोड़), शैली वर्मा सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट बहरोड़), योगेश भारद्वाज (न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय नीमराना) द्वारा बहरोड़ एवं नीमराना के अन्य विद्यालयों में जागरूकता शिविर का आयोजन कर विद्यालय स्तर “कोर्ट वाली दीदी“ शिकायत पेटी बनवाई जाकर विद्यालय में ऐसी जगह रखवाई, जहाँ कैमरे नहीं लगे थे, जिससे शिकायतकर्ता बच्चे की पहचान गोपनीय रहे। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षक उपस्थित रहे ।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!