आदर्श पब्लिक उच्च प्राथमिक विद्यालय सांतरु में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित विद्यार्थियों को कानून की दी जानकारी

AYUSH ANTIMA
By -
0



रानीवाड़ा/जालौर (महेन्द्र देवासी): जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जालोर के सचिव उमेश विर के आदेशानुसार एवं तालुका विधिक सेवा समिति रानीवाड़ा के अध्यक्ष साक्षी शर्मा के निर्देशानुसार जागरुकता शिविर का आयोजन आदर्श पब्लिक स्कूल उच्च प्राथमिक विद्यालय सांतरु में किया गया। पीएलवी फौजाराम परिहार मेघवाल ने विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। बाल विवाह रोकथाम जानकारी देते हुए बताया कि लड़की की उम्र 18 साल ओर लड़के की उम्र 21 वर्ष पूर्ण होनी चाहिए, इनसे कम आयु में विवाह नहीं होना चाहिए। नालसा पर्यावरण संरक्षण के तहत् पौधारोपण अभियान के बारे में जानकारी दी गई। स्थायी लोक अदालत एवं लोक अदालत के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कानूनी सहायता और सलाह के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में बताया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक गोकुलचंद देवासी, अध्यापक भजनलाल, आसुराम, रायचंद कुमार व छात्र-छात्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थितजनों ने विधिक जागरूकता को समाज के लिए अत्यंत आवश्यक बताते हुए इसे आयोजनों को निरंतर करने की आवश्यकता जताई।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!