निशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर 9 जुलाई को

AYUSH ANTIMA
By -
0


नारायणपुर (प्रदीप जांगिड़): आदिवासी मीना समाज सेवा वालक्षेत्र के तत्वावधान में 9 जुलाई को पुरुषोत्तम दास आश्रम में निशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया जाएगा। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि शिविर सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें शंकरा आई हास्पिटल जयपुर के नेत्र रोग विशेषज्ञों द्वारा मरीजों की आंखों की जांच की जाएगी। समिति ने क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। शिविर में आने वाले मरीजों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने साथ आधार कार्ड की दो फोटो प्रतियां तथा अपना मोबाइल फोन अवश्य लेकर आएं, ताकि पंजीकरण एवं अन्य आवश्यक औपचारिकताएं सुगमता से पूरी की जा सकें।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!