निवाई (लालचंद माली): पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, निवाई में जिला तीरंदाजी संघ के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में जिलेभर के पुरुष एवं महिला तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने सटीक निशानों से प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुई। जिला तीरंदाजी संघ के सचिव कुमार धनंजय ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी 8 से 10 अगस्त तक बीकानेर में आयोजित होने वाली राजस्थान सीनियर तीरंदाजी चैंपियनशिप के लिए किया गया है। चयनित खिलाड़ी इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में टोंक जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए आरएएस पोर्टल पर पंजीकरण तथा राजस्थान तीरंदाजी संघ की यूआईडी अनिवार्य रखी गई थी, जिससे चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और नियमानुसार संपन्न हुई। प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय परिसर में खेल उत्साह का माहौल बना रहा। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उपस्थित अतिथियों एवं खेल प्रेमियों ने उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य गिरिराज प्रसाद गुर्जर, देवेंद्र पाल सिंह, मोहन लाल निराला, सुभाष चंद्र चौधरी, ललित बैरवा, कौशल कुमार चौधरी, हिमांशु शर्मा, राकेश शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, कृष्ण कुमार, सत्यनारायण, इंद्रजीत शर्मा, कार्तिकेय शर्मा सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।