बिना फायर एनओसी के चल रहा था निजी स्कूल, नगर निगम ने सुभाष मार्ग पर की सीज की कार्रवाई

AYUSH ANTIMA
By -
0



बीकानेर (मुकेश रामावत): शहर में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। सुभाष मार्ग पर संचालित एक निजी स्कूल को बिना फायर एनओसी के संचालन और अन्य अनियमितताएं पाए जाने पर सीज कर दिया गया। नगर निगम बीकानेर के फायर ऑफिसर रेवंत सिंह शेखावत के नेतृत्व में टीम ने स्कूल का निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि स्कूल में आग से सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे और फायर एनओसी भी नहीं ली गई थी। इसको लेकर स्कूल प्रशासन को पहले तीन बार नोटिस जारी किए जा चुके थे। नोटिस के बावजूद सुधार नहीं होने पर निगम ने सख्ती दिखाते हुए स्कूल को सीज कर दिया। फायर विभाग को स्कूल में सुरक्षा खामियों की शिकायत मिली थी। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची और मौके पर पाई गई अनियमितताओं के आधार पर कार्रवाई की गई। फायर ऑफिसर रेवंत सिंह शेखावत ने बताया कि बच्चों की जान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिन स्कूलों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जाएगी उनके खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। नगर निगम की इस कार्रवाई से निजी स्कूल संचालकों में हड़कंप मच गया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!