खूंटखेडा में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित, ईंटखेडा से धाधरैन तक सड़क के पुनर्निर्माण की रखी मांग

AYUSH ANTIMA
By -
0


सूरौठ/करौली (प्रमोद तिवाड़ी): ग्राम पंचायत खूंटखेडा में सोमवार को ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों ने जन सुनवाई की। शिविर में गुर्जर देव सेना संस्था के पदाधिकारियों ने शिविर प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर गांव ईंटखेडा से वाया अड्डा, खूंटखेडा, मदनपुर होते हुए धाधरैन तक डामर सड़क को चौडी करते हुए दुबारा से निर्माण कराने, राजकीय प्राथमिक विद्यालय अड्डा के रास्ते में इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण करवाने की मांग की। शिविर में आबादी भूमि के पट्टे बनाए गए तथा नाम शुद्धिकरण किया गया। शिविर में आयुर्वेद चिकित्साकर्मियों ने भी सेवाएं दी। आयुर्वेद कंपाउंडर महेश कुमार ने मरीजों को बीपी, शुगर, घुटने के दर्द, जुकाम बुखार की निशुल्क दवाई प्रदान की। एलोपैथिक चिकित्सक डॉ.अभिराज मीणा, सीएचओ विजेंद्र जाटव ने मरीजों के खून की जांच कर दवाई दी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!