इंदौर (श्रीराम इंदौरिया): स्वयंसेवी संस्था इंदौर यूनाइटेड राउंड टेबल 268 के द्वारा समाज सेवा के विभिन्न कार्य संपादित किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में खजराना संकुल अंतर्गत आने वाले विद्यालय शासकीय माध्यमिक विद्यालय अरंडिया में भी स्कूली छात्र-छात्राओं को शूज वितरण किया गया। विद्यालय की प्रधान अध्यापक श्रीमती अरुणा सिंह ने बताया की एनजीओ इंदौर यूनाइटेड राउंड टेबल 268 संस्था द्वारा विद्यालय में अध्यनरत प्राथमिक एवं माध्यमिक विभाग के सभी बच्चों को एक जोड़ी शूज का वितरण किया गया, शूज पाकर बच्चे बड़े ही प्रसन्न नज़र आये। राउंड टेबल संस्था के सिद्धार्थ अग्रवाल ने बताया कि बच्चों को शूज वितरण के साथ ही अन्य सामाजिक सरोकार के कार्य भी हमारी संस्था द्वारा किए जा रहे हैं। मुझे इस विद्यालय में बच्चों के अनुशासन एवं उत्साह को देखकर बहुत खुशी हुई। हमारी संस्था द्वारा इंदौर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी सरकारी स्कूल को उनकी आवश्यकता अनुसार सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही हैं। जिसमें सर्व सुविधा युक्त विद्यालय भवन का निर्माण करवा कर बच्चों के शैक्षिक एवं सर्वांगीण विकास हेतु प्रयास किया जा रहा है।आपने घोषणा करते हुए बताया कि शासकीय माध्यमिक विद्यालय अरंडिया में भी नवीन विद्यालय बिल्डिंग का निर्माण हमारी संस्था द्वारा कराए जाने का निर्णय लिया गया है। अति शीघ्र इसी माह जुलाई के अंतिम सप्ताह में ही बिल्डिंग निर्माण हेतु भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न होगा। आपकी इस घोषणा का विद्यालय परिवार एवं छात्र-छात्राओं ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। यहां यह उल्लेखनीय है कि विद्यालय की पूर्व में निर्मित बिल्डिंग के ऊपरी तल का कार्य लगभग 7-8 वर्षों से अधूरा पड़ा है। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन एवम सरस्वती वंदना से हुआ।अतिथियों स्वागत संस्था प्रधान श्रीमती अरुणा सिंह, वरिष्ठ शिक्षक संजय कुमार घेर, ललिता साहनी, मीना अग्रवाल, माया मंडलोई ने किया। कार्यक्रम का संचालन वाहिद अहमद कुरैशी ने किया। आभार संजय कुमार घेर ने माना। यह जानकारी नरेंद्र सिंह ठाकुर दी।
इंदौर यूनाइटेड राउंड टेबल संस्था द्वारा स्कूली बच्चों को किया शूज वितरण
By -
July 13, 2026
0
Tags: