सूरौठ/करौली (प्रमोद तिवाड़ी): कस्बे में मदनपुर मार्ग पर बाबडी पट्टी निवासी रघुनाथी बाई मीणा की ओर से बनाए गए मंदिर में शिव परिवार, चौथ माता एवं हनुमानजी की प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम सोमवार को भंडारे के साथ संपन्न हुआ। भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसादी जीमी। वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक भूपाल सिंह मीणा ने बताया कि भंडारे से पहले हवन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पंडित रामनिवास शर्मा गीजगढ़ वाले, हरीश शर्मा सूरौठ, धर्मेन्द्र शर्मा, कजोड़ शर्मा और जितेंद्र पंचोली ने आदि ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आहूतियां दिलवाई। हवन में आईपीएस अधिकारी सिद्धार्थ मीणा, युवराज मीणा, सीमा देवी, हेमराज मीणा, शुभम, योगेश, जुगल आदि ने शिरकत कर विधि विधान से आहूतिया दी। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। बताया गया कि सूरौठ कस्बे की बाबडी पट्टी निवासी रघुनाथी बाई मीणा की ओर से कई लाख रुपए की लागत से यहां मदनपुर मार्ग पर शिव मंदिर का निर्माण करवाया गया है। भंडारे में प्रसादी जीमने से पूर्व श्रद्धालुओं ने नव निर्मित शिव मंदिर में ढोक लगाकर मनोती मांगी।
भंडारे के साथ शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का हुआ समापन, हवन में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ दी आहूति
By -
July 13, 2026
0
Tags: