सूरौठ/करौली: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (आईएफडब्ल्यूजे) के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़ के निर्देशानुसार संगठन के करौली जिलाध्यक्ष दीनदयाल सारस्वत ने कस्बा सूरौठ निवासी पत्रकार प्रमोद तिवाड़ी को हिंडौन विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी मनोनीत किया है। इसके अलावा अवनीश पाराशर को करौली, मुकेश गुप्ता को सपोटरा तथा दीपेन्द्र सिंह राजावत को टोडाभीम विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उपखंड अध्यक्षों की भी घोषणा की गई है। जिसमें आकाश शर्मा को करौली, अशोक शौकी को हिण्डौन, विष्णु दत्त जांगिड़ को टोडाभीम, चन्द्रशेखर शुक्ला को नादौती, देवेन्द्र सेहरा को सपोटरा और रमेश दीक्षित को मंडरायल उपखंड का अध्यक्ष बनाया गया है। जिलाध्यक्ष दीनदयाल सारस्वत ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं पत्रकार साथियों से एकजुट होकर राजस्थान में पत्रकार सुरक्षा कानून को लागू कराने की मुहिम में सक्रिय भूमिका निभाने और संगठन को मजबूत करने की बात कही है।
प्रमोद तिवाड़ी आईएफडब्ल्यूजे के हिंडौन विधानसभा क्षेत्र प्रभारी मनोनीत
By -
July 13, 2026
0
Tags: