बीकानेर (मुकेश रामावत): श्री कोलायत क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि किशोरी को दो नाबालिग लड़के लंबे समय से परेशान कर रहे थे और अपने साथ चलने का दबाव बना रहे थे। परिजनों के अनुसार किशोरी ने पहले भी इस परेशानी की जानकारी दी थी। 9 जुलाई को दोपहर में घर न लौटने पर तलाश शुरू की गई। बाद में किशोरी घर लौटकर कमरे में चली गई और दरवाजा बंद कर लिया। जब परिजनों ने झरोखे से देखा तो किशोरी फंदे पर लटकी हुई थी। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दो नाबालिगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
3/related/default