होटल फेडरेशन की नई कार्यकारिणी का शपथ समारोह कल, पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान

AYUSH ANTIMA
By -
0



बीकानेर (मुकेश रामावत): होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान की बीकानेर संभाग की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 11 जुलाई, शनिवार को शाम 6 बजे कपिल धारा में आयोजित होगा। आयोजकों के अनुसार यह सिर्फ शपथ समारोह नहीं, बल्कि शहर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की दिशा में एक बड़ी पहल है। इसका मुख्य उद्देश्य बीकानेर को डेस्टिनेशन वेडिंग हब के रूप में विकसित करना और होटल-हॉस्पिटैलिटी उद्योग को नई गति देना है। समारोह में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल मुख्य अतिथि और उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इसके साथ ही कई कैबिनेट मंत्री, विधायक, प्रशासनिक अधिकारी और पर्यटन उद्योग से जुड़े विशेषज्ञ भी मौजूद रहेंगे। फेडरेशन का मानना है कि बीकानेर की ऐतिहासिक धरोहर, संस्कृति और रेगिस्तानी पर्यटन को मंच देकर शहर को वेडिंग और पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनाया जा सकता है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!