बीकानेर (मुकेश रामावत): कोलायत क्षेत्र की नाइयों की बस्ती स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी को लेकर ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। गुस्साए ग्रामीणों ने स्कूल के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। उनका आरोप है कि लंबे समय से स्कूल में पर्याप्त शिक्षक नहीं हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। धरने में बड़ी संख्या में ग्रामीण और छात्र शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि जब तक स्कूल में शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हो जाती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
शिक्षकों की कमी से गुस्सा: राजकीय स्कूल पर जड़ा ताला, ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना
By -
July 10, 2026
0
Tags: