महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव को मिला सीकर जिले का प्रभार

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (मुकेश रामावत): महिला कांग्रेस को संगठन को मजबूत करने के लिए बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी की प्रदेश महासचिव और वरिष्ठ नेत्री नीरू चौधरी को सीकर जिले का मुख्य प्रभारी नियुक्त किया गया है। संगठन द्वारा जारी आदेश के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है। लंबे समय से जनसेवा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही नीरू चौधरी को उनकी संगठनात्मक क्षमता और संघर्षशील कार्यशैली के चलते यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि नीरू चौधरी के नेतृत्व में जिले में महिला कांग्रेस का संगठन और मजबूत होगा। उनकी नियुक्ति से संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी और पार्टी की विचारधारा व जनहितकारी नीतियों का प्रचार-प्रसार भी व्यापक स्तर पर होगा। इस नियुक्ति पर पार्टी के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नीरू चौधरी को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!