3 दिन से लापता बुजुर्ग का शव ओरण भूमि मार्ग के पास मिला, पास में खड़ी मिली मोपेड

AYUSH ANTIMA
By -
0

बीकानेर (मुकेश रामावत): नाल थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह सनसनी फैल गई। जब रेलवे स्टेशन से आगे ओरण भूमि की तरफ जाने वाले रास्ते पर एक बुजुर्ग का शव पड़ा मिला। मृतक के पास एक टीवीएस मोपेड भी गिरी हुई हालत में मिली है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार करीब 8:45 बजे राहगीरों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची नाल थाना पुलिस के साथ खिदमतगार खादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान की टीम भी एंबुलेंस लेकर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई होगी। बाद में मृतक की पहचान श्रीचंद्र शुक्ला पुत्र हरिकिशन, निवासी सुभाषपुरा के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि वे 7 जुलाई 2026 से घर से लापता थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के सही कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!