श्रीडूंगरगढ़/बीकानेर (मुकेश रामावत): लिखमीसर दिखनादा गांव की रोही में गुरुवार सुबह एक खेजड़ी के पेड़ से एक पुरुष और एक महिला के शव फंदे पर लटके पाए गए। घटना राजेड़ू मार्ग पर स्थित गोशाला के पास की है। ग्रामीणों के अनुसार दोनों ने एक ही चुन्नी से फंदा बनाकर आत्मघाती कदम उठाया। सूचना मिलने पर शेरुणा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के इलाकों में शिनाख्त करवाने के प्रयास में जुटी है। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।
3/related/default