वीआईसीसीआई स्किल सेंटर का शुभारंभ

AYUSH ANTIMA
By -
0

जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): मानसरोवर के परशुराम ज्ञानपीठ में गुरुवार को विप्र चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्‍ट्री (वीआईसीसीआई) की ओर से स्किल सेंटर का शुभारंभ किया गया। इसके उद्घाटन समारोह में पूर्व डीजीपी और परशुराम ज्ञानपीठ के अध्‍यक्ष ओमेंद्र भारद्वाज, पूर्व आईएएस और कार्यकारी अध्‍यक्ष हरिप्रसाद शर्मा, सूचना एवं तकनीकी विभाग के एडिशनल डायरेक्टर उमेश जोशी, विक्‍की के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष विजय बासोतिया, जयपुर चैप्‍टर के अध्‍यक्ष नवीन शर्मा, महासचिव डॉ.गौरव लाटा और विप्र फाउंडेशन के क्षेत्रीय अध्‍यक्ष सतीश शर्मा के साथ समाज के कई गणमान्‍य लोग शामिल हुए। विक्‍की के राष्‍ट्रीय कोषाध्‍यक्ष महेश शर्मा ने बताया कि हमारे देश और प्रदेश में सबसे ज्‍यादा युवा वर्ग की आबादी है। इस युवा शक्‍ति को कौशल विकास के माध्‍यम से रोजगार मुहैया कराने पर विकास की धारा से जोड़ा जा सकता है। हम यहां इंडस्‍ट्री की डिमांंड के अनुसार युवाओं को स्‍किल डेवलपमेंट के माध्‍यम से तैयार करेंगे। इसके लिए एक्‍सपर्ट फैकल्‍टी और सभी आधुनिक संसाधन मुहैया कराए जाएंगे। स्‍किल सेंटर के निदेशक एडवोकेट नरेश कुमार शर्मा ने बताया कि इस स्‍किल सेंटर में एक बार में 30 अभ्‍यर्थियों को ट्रेनिंग दी जा सकती है। इसमें आवश्‍यकता के अनुसार बैच का विस्‍तार किया जाएगा। यहां से तैयार युवाओं को औद्योगिक और व्यापारिक इकाइयों में कोर्स पूरा होते ही शत-प्रतिशत प्‍लेसमेंट दिया जाएगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!