देशनोक/बीकानेर (मुकेश रामावत): बीकानेर रेंज आईजी ओमप्रकाश के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए देशनोक थाना क्षेत्र में विशेष जांच अभियान चलाया गया। गुरुवार शाम राष्ट्रीय राजमार्ग-62 पर जंगलफाटा के निकट पुलिस ने बैरिकेड लगाकर वाहनों की चेकिंग शुरू की। देशनोक थानाधिकारी सुमन शेखावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संदिग्ध गाड़ियों, बिना नंबर प्लेट वाली बाइक-कारों और काली फिल्म लगी वाहनों को विशेष तौर पर निशाने पर लिया। चेकिंग के दौरान गुजरने वाले सभी वाहनों के कागजात बारीकी से खंगाले गए। नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई। पुलिस ने इस दौरान चालकों को हेलमेट, सीट बेल्ट और ट्रैफिक नियमों के पालन के लिए जागरूक भी किया। अधिकारियों ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
हाईवे पर पुलिस का सख्त पहरा: जंगल फाटे पर वाहनों की गहन जांच, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई
By -
July 17, 2026
0
Tags: