बीकानेर (मुकेश रामावत): रानी बाजार इंडस्ट्रियल एरिया में शुक्रवार को 30 वर्षीय भागीरथ पुत्र मदन दास ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। घटना की जानकारी मिलते ही खिदमतगार खादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान के कार्यकर्ता भी घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों संस्थाओं के सदस्यों ने पुलिस और प्रशासन के साथ मिलकर जरूरी व्यवस्थाओं में सहयोग किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
रानी बाजार इंडस्ट्रियल एरिया में 30 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान, मौके पर पहुंची सामाजिक संस्थाएं
By -
July 17, 2026
0
Tags: