ओढ़नी पहिए में फंसने से 24 साल की युवती की मौत, पति और बेटा बाल-बाल बचे

AYUSH ANTIMA
By -
0


नोखा/बीकानेर (मुकेश रामावत): नोखा क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 24 वर्षीय विवाहिता की जान चली गई। हादसे के वक्त वह अपने पति और 4 साल के बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर जा रही थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दासनु गांव निवासी पिंकी देवी अपने पति सुरेंद्र सिंह और बेटे के साथ बाइक से नोखा आ रही थी। दासनु गांव के पास अचानक पिंकी की ओढ़नी बाइक के पिछले पहिए में उलझ गई, इससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और महिला सड़क पर गिर पड़ी। गिरने से पिंकी देवी को सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई और खून बहने लगा। आसपास के लोगों और परिजनों ने तुरंत उन्हें बागड़ी जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने काफी प्रयास किए, लेकिन अधिक रक्तस्राव के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका। सूचना मिलने पर नोखा थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए बागड़ी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!