एकजुट होगा छीपा समाज, तभी बढ़ेगा सम्मान और पहचान" — जनगणना से लेकर प्रतिभा सम्मान तक बने अहम फैसले

AYUSH ANTIMA
By -
0



निवाई (लालचंद माली): श्री नामदेव छीपा समाज हितकारिणी समिति की त्रैमासिक बैठक तहसील हितकारिणी के सलाहकार माणकचंद एंचारा के आवास पर तहसील उपाध्यक्ष चन्द्रमोहन नामा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का शुभारंभ आराध्य देव संत नामदेव महाराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। जिला प्रतिनिधि पुरुषोत्तम नामा ने जिला हितकारिणी समिति टोंक की आगामी गतिविधियों एवं तैयारियों पर विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीराम सोपरा का सामाजिक समरसता एवं सामाजिक एकीकरण का संदेश भी पढ़कर सुनाया गया। जिलाध्यक्ष सत्यनारायण नामा ने कहा कि समाज के अंतिम छोर पर खड़े प्रत्येक व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए घर-घर संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। वहीं कोषाध्यक्ष रामरतन बेडवाल ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत करते हुए नियमित बैठकों को समाज की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बताया। बैठक में निर्णय लिया गया कि छीपा सप्तमी पर जिला हितकारिणी समिति टोंक द्वारा आयोजित जिला स्तरीय सम्मान समारोह में वर्ष 2025-26 के विभिन्न परीक्षाओं, खेल, कला, डिग्री-डिप्लोमा एवं सरकारी सेवा में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले समाज के प्रतिभावान बच्चों और नवनियुक्त कार्मिकों का सम्मान किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक दस्तावेज एकत्रित कर सूची तैयार करने की जिम्मेदारी तहसील मंत्री गणेश एंचारा को सौंपी गई। सर्वसम्मति से यह भी तय किया गया कि जिला हितकारिणी समिति टोंक की आगामी जिला स्तरीय त्रैमासिक बैठक का आयोजन निवाई में कराया जाएगा। अध्यक्षीय संबोधन में चन्द्रमोहन नामा ने समाजजनों से आगामी जातीय जनगणना में जाति के कॉलम में केवल "छीपा" अंकित करवाने का आह्वान किया, ताकि समाज की वास्तविक जनसंख्या का आंकड़ा सरकार तक पहुंचे और समाज को योजनाओं का समुचित लाभ मिल सके। बैठक में श्यामलाल नामा, माणकचंद नामा, घासीलाल नामा, गणेश नामा, मदन गोपाल नामा, राजूलाल नामा, रमेश कुमार नामा, मनोज नामा, आनंद कुमार नामा, कन्हैया लाल नामा, बाबूलाल नामा सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!