बीकानेर में मेदांता गुरुग्राम के विशेषज्ञों का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर: 125+ मरीजों की जांच, सीपीआर का लाइव डेमो भी

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (मुकेश रामावत): स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से रोटरी क्लब बीकानेर ने शनिवार को शहर में एक बड़ा निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया। रोटरी भवन में हुए इस शिविर में गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों का परीक्षण किया। क्लब सचिव कुणाल कोचर के अनुसार शिविर में 125 से ज्यादा लोगों ने स्वास्थ्य जांच करवाई। शिविर में आधुनिक उपकरणों के साथ तीन अहम विभागों के डॉक्टर मौजूद रहे। मेदांता की टीम में कार्डियोलॉजी, ऑर्थोपेडिक और रेस्पिरेटरी विभाग के विशेषज्ञ शामिल थे। डॉक्टरों ने हृदय रोग, जोड़ों की समस्या और सांस संबंधी बीमारियों की स्क्रीनिंग की। जांच के बाद सभी मरीजों को उनकी बीमारी के अनुसार जरूरी परामर्श और आगे के इलाज के सुझाव दिए गए। शिविर के दौरान उपस्थित नागरिकों को सीपीआर यानी कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन का प्रैक्टिकल प्रशिक्षण भी दिया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि हार्ट अटैक या हृदय गति रुकने जैसी आपात स्थिति में सीपीआर कैसे दिया जाता है। इसका मकसद था कि लोग अस्पताल पहुंचने से पहले मरीज की जान बचाने में मदद कर सकें। रोटरी क्लब बीकानेर लगातार स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में ऐसे सामाजिक कार्य करता आ रहा है। क्लब का कहना है कि भविष्य में भी इस तरह के शिविर लगाकर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!