बज्जू में एसबीआई बैंक के सामने हिंसक झड़प: व्यापारी और किसान से मारपीट, व्याख्याता सहित कई लोगों पर केस दर्ज

AYUSH ANTIMA
By -
0

बज्जू/बीकानेर (मुकेश रामावत): कस्बे के सदर बाजार में गुरुवार को एक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एसबीआई बैंक के पास एक व्यापारी और किसान के साथ मारपीट का आरोप लगाते हुए पीड़ित पक्ष ने पुलिस में शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर बज्जू थाना पुलिस ने एक सरकारी व्याख्याता समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शिकायत में बताया गया है कि सदर बाजार में किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई थी। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में दो लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष का दावा है कि घटना के समय वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरा घटनाक्रम रिकॉर्ड हो गया है। पुलिस अब फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।  
बज्जू पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाधिकारी ने बताया कि शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आगे का कदम उठाया जाएगा।  इस घटना के बाद सदर बाजार में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया था।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!