निवाई (लालचंद माली): आज जब कई लोग समाज सेवा को केवल मंचीय भाषणों और सोशल मीडिया तक सीमित कर देते हैं, वहीं टोंक जिले के पराणा निवासी युवा समाजसेवी नरेश शर्मा ने अपने कार्यों से यह साबित किया कि समाज की विरासत को सहेजना और नई पीढ़ी तक पहुंचाना भी सच्ची सेवा है। उनके इसी समर्पण को सम्मान देते हुए अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा एवं कर्नाटक प्रदेश सभा के शपथ ग्रहण समारोह में बेंगलुरु में महासभा के राष्ट्रीय प्रधान रामपाल शर्मा ने उन्हें सम्मानित किया। रामपाल शर्मा ने कहा कि नरेश शर्मा ने समाज सेवा को अपना लक्ष्य बनाते हुए 18 जून से पराणा से यात्रा शुरू की और इंदौर, देवास, हिंगोली, नांदेड, नागपुर, हैदराबाद, तमिलनाडु तथा कर्नाटक के बेंगलुरु सहित कई शहरों में पहुंचकर समाज की विलुप्त होती सामाजिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों को संजोने और उन्हें समाज तक पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया है। उनके प्रयास समाज में जागरूकता और सामाजिक चेतना का नया संदेश दे रहे हैं। बेंगलुरु में हुए सम्मान के बाद टोंक जिले में भी समाजजनों ने उनका स्वागत किया। जिलाध्यक्ष एडवोकेट हनुमान प्रसाद जांगिड़ रानोली, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष महेश जांगिड़, कार्यकारी जिलाध्यक्ष नेहनूलाल ढिकोलिया, पूर्व जिलाध्यक्ष बद्रीलाल बिडोली, कमलेश बरवास, जिला मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार जांगिड़ पीपलू, महामंत्री महेंद्र चूली, रामविलास चैनपुरा, जिला प्रभारी मनोज भांवता, कार्यालय प्रभारी रमेश जांगिड़ उनियारा सहित अनेक समाजबंधुओं ने माला एवं साफा पहनाकर उनका अभिनंदन किया और टोंक जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने पर शुभकामनाएं दीं।
समाज की धरोहरों को देशभर में पहुंचाया, बेंगलुरु में गूंजा पराणा का नाम
By -
July 11, 2026
0
Tags: