बिना मुकाबले बनी ताजपोशी: लायन्स क्लब में सर्वसम्मति से हुकूमचन्द जैन बने अध्यक्ष

AYUSH ANTIMA
By -
0

निवाई (लालचंद माली): लायन्स क्लब की बैठक में इस बार चुनावी मुकाबले की नौबत नहीं आई और सर्वसम्मति से लॉयन हुकूमचन्द जैन को क्लब का नया अध्यक्ष चुन लिया गया। इसके साथ ही क्लब की नई कार्यकारिणी की भी घोषणा कर विभिन्न समितियों की जिम्मेदारियां पदाधिकारियों को सौंपी गईं। अब सभी की निगाहें इस बात पर रहेंगी कि नई टीम केवल पदों तक सीमित रहती है या सेवा, स्वास्थ्य, शिक्षा और जनकल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान भी स्थापित करती है। नई कार्यकारिणी में लॉयन डॉ.रामजीलाल बैरवा, लॉयन महेन्द्र कुमार लावा एवं लॉयन अशोक सर्राफ को उपाध्यक्ष बनाया गया। क्लब सचिव की जिम्मेदारी लॉयन मुकेश कुमार विजय को, कोषाध्यक्ष सीए लॉयन जयन्त कुमार जैन को तथा डायरेक्टर के रूप में लॉयन बृजमोहन शर्मा एवं लॉयन प्रेम देवी जैन को नियुक्त किया गया। इसके अलावा वित्त समिति के चेयरमैन लॉयन दिनेश चंवरिया, शिक्षा विकास समिति के चेयरमैन लॉयन हनुमान सहाय जैन, स्वास्थ्य सेवा समिति के चेयरमैन लॉयन डॉ.मीठालाल मीणा, पीआरओ लॉयन रविकांत पुरोहित, युवा विकास समिति के चेयरमैन लॉयन अंशुल जैन, टेल ट्विस्टर लॉयन सुरेश जैन, लॉयन टेमर लॉयन पारसमल जैन तथा प्रवक्ता के रूप में लॉयन विमल जौला को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में पदाधिकारियों ने क्लब की सेवा गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने और समाजहित के कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प व्यक्त किया। अब नई कार्यकारिणी के सामने सबसे बड़ी चुनौती घोषणाओं को धरातल पर उतारकर आमजन का विश्वास और मजबूत करना होगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!