भाषण नहीं, अब पौधे बोलेंगे: विजयवर्गीय समाज आज हरियाली से देगा पर्यावरण बचाने का संदेश

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): पर्यावरण संरक्षण को केवल नारों तक सीमित रखने की प्रवृत्ति के बीच अखिल भारतीय विजयवर्गीय वैश्य महासभा शाखा निवाई ने धरातल पर हरियाली बढ़ाने की पहल करते हुए रविवार, 12 जुलाई को सुबह 9 बजे पौधारोपण महोत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया है। कार्यक्रम मॉडल स्कूल के पीछे स्थित विजयवर्गीय छात्रावास परिसर में होगा, जहां छायादार एवं फलदार पौधे लगाकर उनके संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया जाएगा। समाज के अध्यक्ष जितेंद्र विजयवर्गीय ने बताया कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण देने के उद्देश्य से यह अभियान आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने समाज के युवा साथियों, महिलाओं और वरिष्ठजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पौधारोपण को जनभागीदारी का अभियान बनाने की अपील की। पौधारोपण कार्यक्रम के बाद समाज की बैठक भी आयोजित होगी, जिसमें आगामी सामाजिक, धार्मिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों के साथ-साथ विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा कर भविष्य की कार्ययोजना तय की जाएगी। "पेड़ बचेंगे तो भविष्य बचेगा" के संदेश के साथ आयोजित यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का एक सार्थक प्रयास माना जा रहा है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!