राजस्थानी आतिथ्य से अभिभूत हुए ओम बिरला के ओएसडी राजीव दत्ता, बोले— डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए बेहतरीन ठिकाना है रामाज रिसोर्ट

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): गुंसी स्थित रामाज रिसोर्ट एंड पैलेस में लोकसभा अध्यक्ष के ओएसडी एवं राजस्थान कुश्ती संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजीव दत्ता के आगमन पर पारंपरिक राजस्थानी रीति-रिवाजों के साथ भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। रिसोर्ट के संस्थापक एवं संचालक मोहित टेलर ने तिलक लगाकर, पुष्पगुच्छ, राजस्थानी साफा एवं दुपट्टा पहनाकर उनका अभिनंदन किया। दौरे के दौरान राजीव दत्ता ने रिसोर्ट का अवलोकन करते हुए इसकी राजस्थानी हेरिटेज शैली, पारंपरिक हैंड पेंटिंग, आकर्षक वास्तुकला तथा आधुनिक सुविधाओं की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि जयपुर-कोटा मार्ग के मध्य स्थित यह रिसोर्ट डेस्टिनेशन वेडिंग, सामाजिक समारोहों, कॉर्पोरेट इवेंट्स और पारिवारिक आयोजनों के लिए एक उत्कृष्ट एवं सुविधाजनक स्थल के रूप में तेजी से पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों से आने वाले मेहमानों के लिए यह स्थान अपनी शानदार लोकेशन, उच्चस्तरीय आतिथ्य, गुणवत्तापूर्ण सेवाओं और प्राकृतिक वातावरण के कारण आदर्श वेडिंग डेस्टिनेशन बनकर उभर रहा है। राजीव दत्ता ने रिसोर्ट स्थित मुस्कान रेस्टोरेंट के स्वादिष्ट एवं उच्च गुणवत्ता वाले व्यंजनों की भी प्रशंसा की। रिसोर्ट की व्यवस्थाओं, सेवा भावना और आतिथ्य परंपरा की सराहना करते हुए उन्होंने पूरे स्टाफ को शुभकामनाएं दीं। रिसोर्ट प्रबंधन ने बताया कि उनका उद्देश्य देशभर से आने वाले अतिथियों को राजस्थानी संस्कृति, पारंपरिक मेहमाननवाजी और आधुनिक सुविधाओं का यादगार अनुभव उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर तालेड़ा उपाधीक्षक राजेश टेलर, रिसोर्ट के महाप्रबंधक, प्रबंधक तथा समस्त टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!