प्रदेश महामंत्री बनने के बाद पहली बार बद्रीनाथ धाम पहुंचे भंवरलाल जांगिड़, हुआ भव्य स्वागत

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री भंवरलाल जांगिड़ ने सपत्नीक श्री बद्रीनाथ धाम, नटवाड़ा पहुंचकर भगवान बद्रीनाथ के दर्शन किए तथा देश और प्रदेश में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। प्रदेश महामंत्री बनने के बाद उनके प्रथम नटवाड़ा आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और बद्रीनाथ धाम समिति ट्रस्ट की ओर से उनका गर्मजोशी और पारंपरिक राजस्थानी रीति-रिवाज से भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं एवं ट्रस्ट पदाधिकारियों ने भंवरलाल जांगिड़ का माला, साफा और दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया तथा स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। भगवान बद्रीनाथ के दर्शन के बाद जांगिड़ ने मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना कर राष्ट्र और राजस्थान की उन्नति, सामाजिक समरसता तथा जनकल्याण की मंगलकामना की। इस अवसर पर नटवाड़ा मंडल अध्यक्ष बद्री विजय, ट्रस्ट अध्यक्ष नाथूलाल शर्मा, घनश्याम गुप्ता, शंकरलाल जांगिड़, रामदेव प्रजापत, सांवरा जोशी, भगवान जाट, शंकर मोटया, हरि काका, हरीनारायण जाट, प्रहलाद जांगिड़, श्याम जोशी, रामजीलाल बौकण, रामसहाय पटेल, राजूलाल बैरवा सहित भाजपा कार्यकर्ता, ट्रस्ट पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!