बीकानेर (मुकेश रामावत): बॉर्डर क्षेत्र में धार्मिक स्थलों को तोड़ने की कार्रवाई के विरोध में मंगलवार को बीकानेर में कांग्रेस की ओर से विरोध रैली निकाली गई। पूर्व मंत्री गोविन्द राम मेघवाल के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता और स्थानीय लोग सादुल क्लब पर एकत्र हुए। सादुल क्लब से रवाना हुई यह रैली कलेक्ट्रेट होते हुए बिश्नोई धर्मशाला के सामने पहुंची। रैली में बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर प्रशासन की कार्रवाई का विरोध किया और धार्मिक स्थलों को नहीं तोड़ने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर बॉर्डर क्षेत्र में चल रही तोड़फोड़ की कार्रवाई को तुरंत रोकने की मांग की। पूर्व मंत्री मेघवाल ने कहा कि धार्मिक आस्था के केंद्रों पर इस तरह की कार्रवाई से लोगों की भावनाएं आहत हो रही हैं।
बॉर्डर क्षेत्र में धार्मिक स्थल तोड़ने के विरोध में बीकानेर में कांग्रेस की रैली
By -
July 01, 2026
0
Tags: