बीटीयू में पदोन्नति विवाद: नियमों को ताक पर रखकर कांग्रेस नेता की पुत्रवधू को प्रमोशन

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (मुकेश रामावत): पहले से ही विवादों में घिरी बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय एक बार फिर पदोन्नति मामले को लेकर चर्चा में है। आरोप है कि कुलपति ने नियमों के विपरीत जाकर सहायक आचार्य इंदु भूरिया को पदोन्नत कर दिया है। इंदु भूरिया अभियांत्रिकी महाविद्यालय, बीकानेर में सहायक आचार्य के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने 2024 में उच्च न्यायालय जोधपुर में अपने प्रमोशन के लिए केस नं 4485/2024 दर्ज कराया था, जो वर्तमान में लंबित है। बीटीयू के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट ने बैठक में तय किया था कि पदोन्नति का लाभ केवल उन्हीं सहायक आचार्यों को दिया जाएगा, जिनके खिलाफ कोई कोर्ट केस लंबित नहीं है। इसके बावजूद कुलपति ने इंदु भूरिया को पदोन्नति दे दी। पदोन्नति पाने वाली इंदु भूरिया शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल की पुत्रवधू हैं। इसी बात को लेकर अब सत्ताधारी दल के कार्यकर्ता भी अपनी ही सरकार पर सवाल उठा रहे हैं। नाम न छापने की शर्त पर एक नेता ने कहा कि भाजपा सरकार में भी कांग्रेसियों के कार्य वरीयता से किए जा रहे हैं। बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय अपनी स्थापना से ही प्रशासनिक, वित्तीय और शैक्षणिक विवादों में घिरा रहा है। कुलपति-कुलसचिव के बीच अधिकारों की खींचतान, नियुक्तियों को लेकर हाईकोर्ट में याचिका और छात्रों के आंदोलन प्रमुख विवाद रहे हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!