पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य कर्म सिंह कर्मा की अनुशंसा पर प्रदेश प्रधान महासचिव के पद से पदोन्नत करते हुए अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष पद पर पिलानी निवासी गोविंद सारवान का मनोनयन किया है। संस्थापक एवं राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राजपाल महरौलिया ने नियुक्ति पत्र जारी कर घोषणा की। जिससे राजस्थान प्रदेश के सभी सदस्यों व पदाधिकारियों ने बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की इस मनोनयन पर उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष व सदस्य राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग भारत सरकार दिल्ली कर्म सिंह कर्मा का एवं संस्थापक एवं राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राजपाल महरौलिया का हार्दिक आभार व धन्यवाद व्यक्त किया व विश्वास दिलाया कि समाज हित एवं पीड़ित सफाई कर्मचारी वर्ग हित में सदा उनके हक व अधिकार के लिए शासन व प्रशासन के समक्ष न्याय दिलाने का पूरा-पूरा प्रयास करूंगा। पिलानी वाल्मीकि समाज व यूनियन के पदाधिकारी व सदस्यों ने जिसमें वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विजेंद्र हठवाल झुंझुनूं, कोषाध्यक्ष संतोष डुलगच झुंझुनूं, प्रदेश उपाध्यक्ष आचार्य मंगलाराम पंडित बीकानेर, प्रदेश उपाध्यक्ष रोहिताश लखन अजमेर, प्रदेश महामंत्री भागीरथ सारवान झुंझुनूं, प्रदेश महामंत्री ओम प्रकाश हंस बाड़मेर, प्रदेश महामंत्री महेंद्र घारू बालोतरा, प्रदेश महामंत्री श्याम सुंदर सारवान दौसा, प्रदेश महामंत्री श्रीमती वंदना लोट अजमेर, प्रदेश सचिव बंशीधर पवार चुरु, प्रदेश सचिव तरुण ढिकिया सीकर, प्रदेश सचिव कुंदन पंवार वाल्मीकि झालावाड़, विधि सलाहकार एडवोकेट अमित कुमार पंवार सीकर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश बुद्धा सिरोही, पूर्व थानेदार मंगल चंद सारवान, पूर्व पार्षद नगर पालिका पिलानी महावीर प्रसाद सारवान, बनवारी लाल सारवान, संजय ठेकेदार, महानंद सारवान, पप्पू आनंद सारवान, सुभाष सारवान आदि ने शुभकामनाएं दी।
3/related/default