चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): भाजपा नेता राजेश दहिया ने चिड़ावा वार्ड नंबर 27, पंचायत समिति के पीछे शिव मंदिर के निकट नए नलकूप का उद्घाटन किया। राजेश दहिया ने पूजा-अर्चना कर नलकूप का उद्घाटन किया। वार्डवासियों ने अतिथियों का पारंपरिक साफा व माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष नरेंद्र गिरधर, पूर्व मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, डॉ.बीएल वर्मा, राजेश वर्मा, महामंत्री मुकेश खंडेलवाल, उपाध्यक्ष पवन नवहाल, पार्षद गंगाधर सैनी, पार्षद मदन डारा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और मातृ शक्ति मौजूद रही। महिलाओं ने भाजपा नेता राजेश दहिया का विशेष आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। यह नलकूप वार्ड नंबर 27 के निवासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। राजेश दहिया ने कहा कि भाजपा सरकार के नेतृत्व में चिड़ावा क्षेत्र में जल संरक्षण और विकास कार्य निरंतर गतिमान हैं।
3/related/default