लायंस क्लब झुंझुनूं द्वारा पंसारी लायंस अस्पताल में विशाल निःशुल्क मधुमेह चिकित्सा शिविर का आयोजन जुलाई को

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): "सेवा परमो धर्म" के पावन संकल्प को चरितार्थ करते हुए लायंस क्लब झुंझुनूं के तत्वाधान में बगड़ रोड स्थित पंसारी लायंस अस्पताल में दो विशाल चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से आमजन को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह निशुल्क प्रदान की जाएंगी। अस्पताल परिसर में प्रातः 09 बजे से दोपहर 12 बजे तक विशेष निशुल्क मधुमेह (डायबिटीज) चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर स्व.रविंद्र कुमार केजडीवाल जी की पुण्य स्मृति में वासुदेव प्रसाद केजडीवाल फैमिली ट्रस्ट के आर्थिक सौजन्य से आयोजित किया जा रहा है। शिविर में मरीजों की शुगर जांच के साथ-साथ उन्हें उचित परामर्श दिया जाएगा। इसी समय अवधि (प्रातः 09 से दोपहर 12 बजे) में पंसारी लायंस अस्पताल में एक बहुउद्देशीय चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीज अपनी जांच करवा सकेंगे। दोनों ही शिविरों में क्षेत्र के विख्यात एवं वरिष्ठ चिकित्सक लायन डॉक्टर एनएस नरूका एवं लायन डॉ.अनिल अग्रवाल अपनी उत्कृष्ट एवं निशुल्क सेवाएं प्रदान करेंगे। शिविर की सबसे खास बात यह है कि इसमें आने वाले सभी रोगियों को चिकित्सकों के परामर्श और आवश्यकता अनुसार उपलब्ध दवाइयां पूरी तरह से मुफ्त (निःशुल्क) दी जाएंगी। जानकारी देते हुए क्लब अध्यक्ष एमजेएफ लायन डॉक्टर डीएन तुलस्यान एवं सचिव एमजेएफ लायन रघुनाथ प्रसाद पोद्दार ने बताया कि दोनों शिविरों को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। दोनों संयोजकों के कुशल नेतृत्व में लायंस क्लब की टीम शिविर की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हुई है। क्लब प्रबंधन ने झुंझुनूं और आसपास के क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस निशुल्क शिविर का लाभ उठाएं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!