चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): एक तरफ सरकार पानी जैसे संवेदनशील मुद्दे को लेकर चिंतित हैं और एक एक बूंद पानी को लेकर हाहाकार है तो दूसरी तरफ जलदाय विभाग की अकर्मण्यता को लेकर कस्बे के वार्ड न. 5 में टीलू नाथ समाधि स्थल के पास टंकी से सप्लाई पाईप में लीकेज है, जिसमे पीने का शुद्ध पानी व्यर्थ बह रहा है। सामाजिक एकता मंच के वार्ड अध्यक्ष गुलाब सिंह ने मंच के नगर अध्यक्ष बाबूलाल सोलंकी को जानकारी दी तो सोलंकी ने जलदाय विभाग के सहायक अभियंता सविता चौधरी को इसको लेकर अवगत कराया और लीकेज ठीक करवाने की मांग की। शीघ्र समाधान नहीं होने पर उच्च अधिकारीयों को जानकारी देने की बात कही। इस अवसर पर दलिप कुमार बालान, घड़सी राम गोरा, रामकुमार गोरा आदि साथ रहे ।
3/related/default