बनास से बजरी की 'ब्लैक कमाई' पर बरोनी पुलिस का ब्रेक, माफियाओं में मचा हड़कंप

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): बनास नदी में लंबे समय से फल-फूल रहे अवैध बजरी कारोबार पर बरोनी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध खनन से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। हालांकि सवाल यह भी उठ रहा है कि जब अवैध बजरी का कारोबार लगातार जारी है, तो आखिर इसके पीछे सक्रिय बड़े खिलाड़ियों तक कार्रवाई कब पहुंचेगी। बरोनी थानाधिकारी नारायण लाल गुर्जर ने बताया कि अवैध बजरी खनन की रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक रोशन मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतनलाल भार्गव एवं डीवाईएसपी पीपलू रामअवतार के निर्देशन में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत गठित विशेष टीम ने गश्त के दौरान गांव जेबाडिया तन बनास नदी के पास से अवैध बजरी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक एवं मालिक के विरुद्ध एमएमडीआर एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई में सहायक पुलिस उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह, कांस्टेबल रामराज एवं चालक कांस्टेबल अशोक की महत्वपूर्ण भूमिका रही। क्षेत्र में लगातार हो रहे अवैध बजरी खनन को लेकर आमजन का कहना है कि केवल वाहनों की जब्ती ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि इस अवैध कारोबार की पूरी श्रृंखला और इसके सरगनाओं पर भी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि बनास नदी का लगातार हो रहा दोहन प्रभावी रूप से रोका जा सके।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!