निवाई (लालचंद माली): उपखंड क्षेत्र के ग्राम जोधपुरिया स्थित श्री देवधाम जोधपुरिया मंदिर ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें ग्राम हरभावता निवासी अशोक लांगडी को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। ट्रस्ट अध्यक्ष नरेश गुर्जर, महामंत्री रतनदीप गुर्जर एवं कोषाध्यक्ष जगदीश बोकन ने कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए यह नियुक्ति की। इस अवसर पर ट्रस्ट पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि अशोक लांगडी अपनी जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए मंदिर की धार्मिक, सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों के प्रचार-प्रसार को नई दिशा देंगे। उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र के लोगों, समाजजनों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दीं।
श्री देवधाम जोधपुरिया ट्रस्ट में अशोक लांगडी को बड़ी जिम्मेदारी, बने मीडिया प्रभारी
By -
July 03, 2026
0
Tags: