अतिक्रमण से थमा सड़क निर्माण, ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): दत्तवास कस्बे के मुख्य रास्ते पर अवैध अतिक्रमण के कारण सड़क निर्माण कार्य ठप होने से नाराज ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने समस्या के शीघ्र समाधान की मांग करते हुए प्रशासन से जनहित में कार्रवाई करने की अपील की। ग्रामीणों द्वारा उपखंड अधिकारी गंभीर सिंह को दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि दत्तवास कस्बे के मुख्य बाजार मार्ग पर पक्की सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है, लेकिन कुछ लोगों द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण के कारण रास्ता बाधित हो गया है। अतिक्रमण के चलते सड़क निर्माण कार्य बंद पड़ा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण रुकने से मार्ग पर पानी भर गया है, जिससे आमजन और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द अतिक्रमण हटाकर सड़क निर्माण कार्य पुनः शुरू करवाने की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार नरेश गुर्जर ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक जानकारी जुटाई। इस दौरान सांवरिया सोनी, रतन लाल मीणा, छीतरमल गुर्जर, गिर्राज सोनी, राजमल गोयल, रामू खटीक, रामलाल मीणा, सांवलराम मीणा, चन्द्रमोहन नामा, मोजीराम गुर्जर, बनवारी लाल गुप्ता, रामचरण कोली, रमेश मीणा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!