निवाई (लालचंद माली): राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा रविवार को आयोजित होने वाली लिपिक ग्रेड द्वितीय/कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा के लिए निवाई उपखंड मुख्यालय पर 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 2 हजार 640 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मंजू मीणा एवं अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षाधिकारी रमेशचन्द विजय ने बताया कि जिला कलेक्टर डॉ. टीना डाबी के निर्देशानुसार परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने बताया कि पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 432, उच्च माध्यमिक सरस्वती विद्या मंदिर में 600, रानी लक्ष्मी बाई कन्या कॉलेज में 576, भगतसिंह कॉलेज में 480, इमानुअल मिशन स्कूल में 312 तथा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में 240 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा दो पारियों में आयोजित होगी। प्रथम पारी सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक तथा द्वितीय पारी अपरान्ह 3 बजे से शाम 6 बजे तक संपन्न होगी। प्रशासन की ओर से परीक्षार्थियों को दोनों पारियों में परीक्षा प्रारंभ होने से एक घंटा पूर्व गहन जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं।
निवाई में भर्ती परीक्षा का बिगुल: 6 केंद्रों पर 2,640 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत
By -
July 03, 2026
0
Tags: