निवाई (लालचंद माली): नला रोड स्थित बैरवा छात्रावास में जिला बैरवा महासभा के तत्वावधान में 12 जुलाई को सुबह 11 बजे महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता जिला बैरवा महासभा अध्यक्ष संजीव निरंकारी करेंगे। महामंत्री ज्ञानचन्द टाटावत सूरज का खेड़ा ने बताया कि बैठक में बैरवा छात्रावास के विकास कार्यों सहित विभिन्न सामाजिक विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बैठक में जिला एवं तहसील स्तर के पदाधिकारियों के साथ समाज के कई गणमान्य लोग भी भाग लेंगे।
बैरवा समाज की बड़ी बैठक 12 जुलाई को, छात्रावास विकास कार्यों पर होगी चर्चा
By -
July 03, 2026
0
Tags: