निवाई (लालचंद माली): स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल टोड़ारायसिंह ने शैक्षणिक क्षेत्र में एक बार फिर अपनी उत्कृष्टता साबित करते हुए राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति (एनएमएमएस) परीक्षा में सफलता की हैट्रिक लगाई है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार तीसरे वर्ष इस प्रतिष्ठित छात्रवृत्ति परीक्षा में चयन हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य रवींद्र सैनी एवं प्रभारी देवेंद्र प्रताप जाट ने बताया कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और विद्यालय स्टाफ के उचित मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने बताया कि परीक्षा प्रभारी देवेंद्र प्रताप जाट के निर्देशन में विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन किया गया, जिससे बच्चों ने विशेष तैयारी कर सफलता अर्जित की। उन्होंने बताया कि परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए सरकार की ओर से प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आर्थिक बाधाओं के बिना अपनी शिक्षा जारी रखने में मदद मिलेगी।
एनएमएमएस में मॉडल स्कूल का जीत का तिहरा वार, लगातार तीसरे साल छात्रों ने फहराया सफलता का परचम
By -
July 03, 2026
0
Tags: