राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर हरियाली का संदेश, किसानों ने लिया हर जन्मदिन पर पौधारोपण का संकल्प

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): गांव पलेई में किसान महापंचायत के तत्वावधान में राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट का जन्मदिन पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण कर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में किसानों एवं कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा अपने-अपने जन्मदिन पर पौधारोपण करने का संकल्प लिया। ब्लॉक अध्यक्ष दशरथ सिंह पलेई ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट किसानों की समस्याओं और मांगों को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को गारंटी कानून बनाने, खेत को पानी, फसल को दाम और युवाओं को काम जैसे विभिन्न अभियानों के माध्यम से किसानों की आवाज को मजबूती से उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों को उनके नेतृत्व पर पूरा भरोसा है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित किसानों और कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील की। इस अवसर पर शंकरलाल मीणा, नवल सिंह राजावत, श्रीराम शर्मा, ढोलूराम मीणा, राजाराम चौधरी, गोविंद चौधरी, आशुतोष सिंह, सूरजनारायण जाट, चिरंजीलाल बैरवा, लकी सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!