निवाई (लालचंद माली): राजकीय महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष सत्र 2026-27 में प्रवेश से वंचित रह गए डिफाल्टर्स विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। स्नातक प्रवेश नोडल अधिकारी प्रोफेसर मदनमोहन महावर ने बताया कि आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा के निर्देशानुसार महाविद्यालय में शेष रिक्त सीटों पर डिफाल्टर्स विद्यार्थियों को पुनः प्रवेश का अवसर दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने प्रवेश आवेदन पत्र भर दिया था, लेकिन किसी कारणवश प्रवेश शुल्क जमा नहीं करवा सके अथवा दस्तावेजों का सत्यापन नहीं करवा पाए, उन्हें अब एक और मौका दिया गया है। ऐसे विद्यार्थी 8 जुलाई तक महाविद्यालय पहुंचकर अपने दस्तावेजों का सत्यापन करवा सकते हैं तथा ई-मित्र के माध्यम से निर्धारित शुल्क जमा कर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। महाविद्यालय प्रशासन ने पात्र विद्यार्थियों से समय रहते प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है, ताकि वे प्रवेश से वंचित न रहें।
डिफाल्टर्स विद्यार्थियों को बड़ी राहत: राजकीय महाविद्यालय ने दिया दूसरा मौका, 8 जुलाई तक करवाएं दस्तावेज सत्यापन
By -
July 03, 2026
0
Tags: