निवाई (लालचंद माली): बरौनी थाना क्षेत्र के गांव सिरस में 45 वर्षीय एक युवक की मौत का मामला सामने आया है, जिससे क्षेत्र में शोक का माहौल है। सूचना मिलने पर बरौनी थानाधिकारी नारायणलाल गुर्जर मय जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान मुकेश पुत्र स्वर्गीय गोपीराम रैगर निवासी रैगारों का मोहल्ला, सिरस के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उप जिला अस्पताल निवाई पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाधिकारी ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के बड़े भाई हरीराम रैगर ने बताया कि मुकेश मानसिक तनाव से गुजर रहा था। मृतक अपने पीछे दो पुत्रों सहित परिवार को छोड़ गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
3/related/default