कोतवाली में वाटर कूलर आर.ओ. सिस्टम सहित भेंट

AYUSH ANTIMA
By -
0


सीकर (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): सीकर नागरिक परिषद मुंबई की ओर से सीकर कोतवाली में आरो वाटर कूलर लगाया गया। सीकर स्वर्गीय श्री रामेश्वर लाल महावीर प्रसाद डोडराज की पुण्य स्मृति में भेट किए वाटर कूलर का उद्घाटन श्रीमद् जगदीश श्री रामानुजाचार्य सूर्य मठ मंदिर सूर्यकुंड लोहार्गल धाम के पीठाधीश्वर अवधेशाचार्य जी महाराज के कर कमलों से किया गया। महाराज श्री ने इस अवसर पर सीकर नागरिक परिषद मुंबई के भामाशाहों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के पुण्य के कार्य सीकर नागरिक परिषद मुंबई द्वारा किए जा रहे हैं, यह साधुवाद के पात्र हैं। सीकर कोतवाली प्रभारी सुनील जांगिड़ ने महाराज को शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। सीकर कोतवाल ने कहा कि भामाशाहों द्वारा इस कोतवाली की मूलभूत सुविधा पूर्ण की जा रही है। इसके लिए समस्त कोतवाली परिवार सीकर नागरिक परिषद मुंबई का साधुवाद प्रकट करता हैं। इस अवसर पर नागरिक परिषद मुंबई के सदस्य ओमप्रकाश कावड़िया, न्यू हाउसिंग बोर्ड विकास समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार पारीक, मनोज डोडराजका, भरत अग्रवाल, नरेश शर्मा व कोतवाली स्टाफ उपस्थित रहा ।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!