अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर लाल शर्मा ने साधु संतों एवं एनसीसी कैडेटों के साथ किया वृक्षारोपण

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुन्झुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): अखिल भारत हिन्दू महासभा, राजस्थान द्वारा प्रदेशभर में संचालित "वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण महाअभियान" के अंतर्गत प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर लाल शर्मा ने विद्यालय के खेल मैदान में एनसीसी कैडेटों के साथ वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर शंकर लाल शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष परम पूज्य सनातन सम्राट जगद्गुरु स्वामी चक्रपाणि जी महाराज के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान पवन कुमार पुनिया के आह्वान से अखिल भारत हिन्दू महासभा, राजस्थान द्वारा पूरे प्रदेश में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं हिंदुत्व प्रेमी नागरिक अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनके संरक्षण का भी संकल्प लें।
उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में वृक्षों को देवतुल्य माना गया है। प्रकृति का संरक्षण ही मानव जीवन, आने वाली पीढ़ियों तथा राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य का संरक्षण है। इसलिए केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि उनकी नियमित देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखना भी प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। इस दौरान साधु संतों एव एनसीसी कैडेटों ने उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। विद्यालय परिवार ने भी अभियान की सराहना करते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया। शंकर लाल शर्मा ने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि इस मानसून में "हरित राजस्थान – स्वच्छ राजस्थान" के संकल्प को साकार करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए तथा उसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाए। "एक पेड़ – प्रकृति के नाम, एक संकल्प – राष्ट्र के नाम।"

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!