नारायणपुर (प्रदीप जांगिड़): पुलिस थानांतर्गत ग्राम गढ़ी के टीबा की ढाणी में शनिवार, 27 जून 2026 की रात करीब साढ़े 8 बजे एक महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट व गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। थाना प्रभारी रोहिताश कुमार ने बताया कि परिवादी जयराम सैनी ने बुधवार को थाने पर उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार 27 जून की रात करीब 8:30 बजे लहरी पुत्र छाजूराम सैनी व हजारी पुत्र छाजूराम ने बिना किसी उचित कारण के उसकी पत्नी विमला देवी के साथ घर में घुसकर मारपीट की ओर गाली-गलौज कर जान-माल की हानि पहुंचाने की धमकी भी दी। मारपीट में पत्नी के सिर पर गहरी चोट आई है। पीड़ित जयराम सैनी ने बताया कि इस घटना से वह एवं उसका परिवार भयभीत है। उसने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। थानाधिकारी रोहिताश कुमार ने बताया कि परिवादी जयराम सैनी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है। बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है।
घर में घुसकर महिला से मारपीट, गाली-गलौज कर दी जान से मारने की धमकी, रिपोर्ट दर्ज
By -
July 01, 2026
0
Tags: