नीमराणा: जापानी जोन औद्योगिक क्षेत्र के माजरा काठ गांव की अरावली पहाड़ी पर स्थित प्राचीन संतोषी माता मंदिर में बुधवार को ग्रामीणों की ओर से पंचम वार्षिक मेला एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मेले में सानोली, जाट बहरोड, जनक सिंह पुरा, मोहलडिया, नीमराना सहीत आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर माता के दर्शन किए और प्रसादी ग्रहण की। आयोजन समिति के सदस्य चरण सिंह छिल्लर व सुखबीर सिंह चौधरी ने बताया कि सुबह मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ-हवन संपन्न कराया गया तथा संतोषी माता का विशेष श्रृंगार एवं पूजा-अर्चना की गई। भोग अर्पित करने के पश्चात विशाल भंडारा शुरू हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की। मेले के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। जयवीर भाटी, संध्या चौधरी, कोमल चौधरी एंड पार्टी के कलाकारों ने भक्ति गीतों और मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। विशेष रूप से "संतोषी मां का बुलावा आया है" भजन की प्रस्तुति पर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। आयोजन की समस्त व्यवस्थाएं काठ का माजरा एवं सानोली गांव के ग्रामीणों के सहयोग से संपन्न हुईं। मेले में मुख्य अतिथि मुंडावर विधायक ललित यादव रहे।
*माजरा काठ गांव में संतोषी माता के मेले में उमड़े श्रद्धालु, भंडारे में ली पंगत प्रशादी
By -
July 01, 2026
0
Tags: